Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

26 June 2017

हिंदी प्रश्नोत्तरी।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



Q..1- रस मीमांसा किसकी कृति है??

A- आचार्य विश्वनाथ
B- आचार्य केशवदास
C- आचार्य मम्मट
D- आचार्य रामचंद्र शुक्ल

D-आचार्य  रामचंद्र शुक्ल ✔

Q..2-"पउमचरिउ" में इनमें से किसकी कृति है??

A- पुष्पदंत
B- स्वयंभू
C- अब्दु्र्रहमान
D- जिनदत्त सूरी


B-स्वयंभू✔

Q..3- आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए??

A- बिहारी, केशव, मतिराम, पदमाकर
B- केशव ,बिहारी ,पदमाकर, मतिराम
C- केशव, मतिराम ,बिहारी, पद्माकर
D- पद्माकर बिहारी मतिराम केशव

C-केशव ,मतिराम, बिहारी, पद्माकर ✔

Q..4- हिंदी की पहली कहानी आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने कौन सी मानी है??

A- एक टोकरी भर मिट्टी
B- इंदुमती
C- 11 वर्ष का समय
D- दुलाईवाली

B-इंदुमती ✔

Q..5- सूरदास के 'दृष्ट कूट पद" किस ग्रंथ में है??

A- सूरसागर
B- सूरसारावली
C- साहित्य लहरी
D- इनमें से कोई नहीं


C-साहित्य लहरी ✔

Q..6- "भूषण बिनु न बिराजई कविता बनिता मित्त"यह उक्ति है??

A- भूषण
B- पद्माकर
C- केशव
D- मतिराम

C-केशव ✔

Q..7- कुंई की खुदाई और चिनाई में दक्षतम लोग किस नाम से जाने जाते हैं??

A- चेलवांजी
B- डगाल
C-रेजा
D-चड़स

A-चेलवांजी✔

Q..,8- भक्ति संस्मरणात्मक रेखा चित्र में खोटे सिक्कों की टकसाल किसे कहा है??

A- कारखाने को
B- शहर को
C- ग्राम को
D-कन्या को

D-कन्या को ✔

Q..9- लखनवी अंदाज यशपाल की व्यंगात्मक कहानी किस पर कटाक्ष करती है??

A- बनावटी जीवन शैली पर
B- खीरा खाने की कला पर
C- नवाबी जीवन पर
D- एक और तिन दोनों पर

D-एक और तिन दोनों पर ✔

Q..10- "उसने कहा था" कहानी में मुख्य अजित शहर कौन सा है??

A- लाहौर
B- अमृतसर
C- लखनऊ
D- आगरा

B, -अमृतसर ✔

Q..11- परिचितों के शोक  होने वाला वेगरहित दु:ख कहलाता है??

A- सहानभूति
B- करुणा
C- शोक
D- दया

A-सहानभूति ✔

Q..12-"गुफा-गेह" शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ??

A- भालू
B- केशकंबली
C- वनवासी
D- शेर

B-केशकंबली ✔

Q..13- वेणसगाई के नियम का पालन करने से किसकी सृष्टि होती है??

A- रस
B- अलंकार
C- धोनी
D- छंद

A-रस ✔

Q..14- "गरब मधवा हरण'यहां मधवा शब्द से अभिप्राय है??

A- कृष्ण
B- हाथी
C-  मीरा
D- इंद्र

D-इंद्र✔

Q..15- पीतांबर कट काँछनी काछे"यहां "काँछनी" शब्द से क्या अभिप्राय है??

A- माला
B- मोर मुकुट
C- धोती
D- मुरली

C-धोती✔

Q..16- निम्नलिखित वाक्य में से शुद्ध वाक्य है??

A- यह एकांकी बहुत अच्छी है
B- यह बहुत अच्छी एकांकी है
C- यह एकांकी बहुत अच्छा है
D- एकांकी बहुत ही बढ़िया है

C-यह एकांकी बहुत अच्छा है ✔

Q..17- निम्नलिखित वाक्य में से शुद्ध वाक्य है??

A- सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञानता है
B- सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारणअज्ञानी है
C- सामाजिक कुरीतियों का अज्ञानता एक प्रमुख कारण है
D- सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञान

D-सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञान  है ✔

Q..18- नीचे दिए गए शब्दों में से शुद्ध शब्द है??

A- प्रेमचंद्र
B- प्रेमचंद
C- प्रेमचँद्र
D- इनमें से कोई नहीं

B-प्रेमचंद ✔

Q..-"षष्ठम" शब्द का वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है??

A-षष्ठी
B-छठ
C-स्त्रष्टा
D-सृष्टा

D-सृष्टा✔

Q..- दाँत काटी रोटी मुहावरे का अर्थ है??

A- दूसरे के हक का छीनना
B- अवैध कब्जा करना
C- अत्यंत घनिष्ठ मित्रता
D- किधर का भी ना रहना

C-अत्यंत घनिष्ठ मित्रता ✔

Q.21.- किस खेत की मूली मुहावरे का अर्थ है??

A- अता-पता नहीं होना
B- कमजोर होना
C- नगण्य
D- इनमें से कोई नहीं

C-नगण्य ✔

Q..22- जबरा मारे रोने न दे लोकोक्ति का अर्थ है??

A- ताकतवर व्यक्ति के अत्याचारों के आगे आवाज उठाना
B- ताकतवर व्यक्ति का अत्याचार चुपचाप सहन करना
C- डांटना फिर पूछ कर लेना
D- जुल्म के आगे कुछ ना कहना

B-ताकतवर व्यक्ति का अत्याचार चुपचाप सहन करना ✔

Q..23- हरा का विलोम होगा??

A- लाल
B- अहित
C- हित
D- सहित

C-हित✔

Q..24- बंध्या शब्द का विलोम होगा??

A- खुलना
B- अंदर
C- उर्वरा
D- उत्पादन

C-उर्वरा ✔

Q..25- लव का समानार्थी है??

A- बहुत ज्यादा
B- समय का एक माप
C- तुलना
D- 1 और 2 दोनों

B-समय का एक माप, ---अन्य अर्थ बहुत थोड़ी, लगन ,राम का पुत्र ✔

Q..26- गुड्डी का अनेकार्थ है??

A- चील
B- कीट
C- पतंग
D-गेंद

C-पतंग-----एक प्रकार का धान, फतंगा,सूर्य ✔

Q..27- "अप्रकट उस्ताद"किस शब्द का पर्याय है??

A- छात्र
B- विद्यालय
C- गुरु
D- परिवार

C-गुरु ✔

Q..28- "गल्ला" शब्द किसका पर्यायवाची शब्द है??

A- तिलहन
B- अनाज
C- खेती
D- हरी सब्जियां

B-अनाज ✔

Q..29- कन्याओं का सुरक्षित धर्म??

A- परिवार की सेवा
B- कौमार्य
C-क्रित
D-गोत्व

B-कोमार्य ✔

Q..30-"हाल-हाला" शब्द युग्म का उपयुक्त अर्थ युग में है??

A- बड़ा कमरा-आवाज
B- आवाज-शराब
C- बड़ा कमरा-शराब
D- शराब बड़ा-कमरा

C-बड़ा कमरा-शराब ✔

Q..31- "रेखा-रेखता" शब्द युग्म का अर्थ है??

A- लाइन-गीत
B- गीत-लकीर
C- लकीर-गजल
D- गजल-गीत

C-लकीर-गजल ✔

Q..32- "सिकड़ी"शब्द का तत्सम रुप है??

A- जंजीर
B- श्रंखला
C- श्रृंखला
D- सिगड़ी

C-श्रृंखला ✔

Q..33- सेठ शब्द का तद्भव रूप है??

A-श्रेष्ट
B-श्रेष्ठ
C-श्रेष्ठी
D-श्रेष्टी

C-श्रेष्ठी ✔

Q..34- "भांजा"शब्द में मूल शब्द है??

A- भान
B- बहन
C- भगिनी
D-भान:

C-भगिनी ✔

Q..35- किस विधि को सहयोग प्रणाली के नाम से जाना जाता है??

A- सूत्र विधि
B- प्रदर्शन विधि
C- समवाय विधि
D- साहचर्य विधि

C-समवाय विधि ✔

Q..36- भाषा शिक्षण के मूल कौशलों के अधिगम की दृष्टि से इनमें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए??

A- शुद्ध उच्चारण के ज्ञान को
B- शुद्ध वर्तनी के अभ्यास को
C- मौखिक अभिव्यक्ति को
D- शुद्धलेखन को

C-मौखिक अभिव्यक्ति  को ✔

Q..37- दूरस्थ शिक्षण विधि की शिक्षा से अधिक निकट है??

A- औपचारिक
B- अनौपचारिक
C- पारंपरिक
D- निरौपचारिक

D-निरौपचारिक ✔

Q..38- प्रत्यक्ष पद्धति का उपयोग प्रथमत:किन मनोवैज्ञानिकों ने अंग्रेजी भाषा शिक्षण में बड़ी सफलता के साथ किया??

A- क्रो और क्रो
B- स्पीयर मैन
C- ऑल पार्ट
D- पावर ऑफ फ्रिज ने

D-पामर और फ्रिज ने✔

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.