प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।
भारत में कुल द्वीप (islands) कितने हैं? – कुल द्वीप एक हजार से अधिक हैं लेकिन भारत में दो प्रमुख द्वीपसमूह हैं A) अण्डमान व निकोबार तथा B) लक्षद्वीप
– भारत का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (archipelago) कौन सा है? – अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह
– अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति क्या है? – यह बंगाल की खाड़ी में उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ बंगाल की खाड़ी एक अन्य छोटे समुद्री क्षेत्र अण्डमान सागर से मिलती है
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुल द्वीप कितने हैं? – 572 (हालांकि इनमें से मात्र 34 को मानव द्वारा स्थाई निवास के लिए प्रयुक्त किया जाता है)
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के तहत आने वाले दो मुख्य समूह कौन से हैं? – A) अण्डमान समूह के द्वीप तथा B) निकोबार समूह के द्वीप
– अण्डमान समूह के द्वीपों व निकोबार समूह के द्वीपों को पृथक करने वाले चैनल का क्या नाम है? – टेन डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
– अण्डमान व निकोबार की राजधानी क्या है? – पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उत्तर स्थित द्वीप कौन सा है? – प्रेपेरिस द्वीप (Preparis Island)
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? – बड़ा निकोबार द्वीप (Great Nicobar)
– भारत के सबसे दक्षिणवर्ती बिन्दु का क्या नाम है? – इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)
– भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप में स्थित है? – बड़ा निकोबार द्वीप (इंदिरा प्वाइंट इस द्वीप के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित है)
– भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है? – बैरन द्वीप – Barren Island (जोकि अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है)
– किस द्वीप को निकोबार द्वीपों की राजधानी के रूप में जाना जाता है? – कार निकोबार (Car Nicobar)
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से सबसे पास स्थित देश कौन सा है? – इण्डोनेशिया (इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का उत्तरी स्थान आसेह (Aceh) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से मात्र 150 किमी की दूरी पर है)
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक विशाल सुनामी किस तारीख को आई थी जिसके चलते यहाँ दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे तथा द्वीपों को भारी तबाही हुई थी? – 26 दिसम्बर 2004 को
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह समुद्री रास्ते से पहुँचने के लिए किन तीन प्रमुख स्थानों से जहाज की सेवाएं उपलब्ध हैं? – कोलकाता, विशाखापट्टनम और चेन्नई
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंतर्गत कुल कितने द्वीप हैं? – 39 (हालांकि इनमें से मात्र 11 पर मानवीय आवास है)
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबसे पास स्थित भारतीय राज्य कौन सा है? – केरल
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह किस स्थान पर स्थित हैं? – अरब सागर में (केरल के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर)
– लक्षद्वीप की राजधानी क्या है? – कावारत्ती (Kavaratti)
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? – मिनिकाय द्वीप (Minicoy Island)