प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।
शिमला जिला कुछ छोटी बड़ी रियासतों से मिलकर बना है जो इस प्रकार से है :-
क्योंथल रियासत -
शिमला जिला कुछ छोटी बड़ी रियासतों से मिलकर बना है जो इस प्रकार से है :-
क्योंथल रियासत -
इस रियासत की नींव सुकेत रियासत के संस्थापक वीर के भाई गिरी सेन ने लगभग 1211 ई में की थी।
बलसन रियासत -
इसकी स्थापना सिरमौर राज्य के राजा उग्रसेन के वंशज अलक सिंह ने की थी।
भज्जी रियासत -
इसकी स्थापना काँगड़ा के उदयपाल ने की थी। अब यह सुनी तहसील का हिसा है।
कोटी रियासत -
की स्थापना कुटलैहड़ राज्य के वंशज ठाकुर चंद ने की थी।अब यह कसुमटी तहसील का हिस्सा है।
जुब्बल रियासत ---इस की स्थापना सिरमौर राज्य के राठौर वंशी राजा उग्रसेन के पुत्र करमचंद ने 12 वीं शताब्दी में की थी। अब यह शिमला जिले में आती है।
सारी रियासत ----इसकी स्थापना मूलचंद ने की थी। यह पब्बर नदी के दाएं किनारे पर स्थित थी। अब यह शिमला जिले में स्थित है।
रावीगढ़ रियासत -
जुब्बल रियासत ---इस की स्थापना सिरमौर राज्य के राठौर वंशी राजा उग्रसेन के पुत्र करमचंद ने 12 वीं शताब्दी में की थी। अब यह शिमला जिले में आती है।
सारी रियासत ----इसकी स्थापना मूलचंद ने की थी। यह पब्बर नदी के दाएं किनारे पर स्थित थी। अब यह शिमला जिले में स्थित है।
रावीगढ़ रियासत -
इसकी स्थापना मूलचंद के भाई दूनी चंद ने की थी। यह पब्बर नदी के बाएं किनारे पर स्थित थी। अब यह जुब्बल तहसील में है।
कुमारसेन रियासत -इसकी स्थापना किरत सिंह ने लगभग 1000 ई में की थी। यह सतलुज नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। आजकल कुमारसेन शिमला जिले में आती है।
देलथ रियासत ---इसकी नींव किरत सिंह के भाई पृत्वी सिंह ने रखी। अब यह रामपुर बुशहर का भाग है।
घनेटी रियासत ----इस छोटी रियासत की स्थापना किरत सिंह के पुत्र सबीर चंद ने की अब यह शिमला जिले में है।
कोटखाई रियासत ----इस रियासत की स्थापना अहिमल सिंह ने की थी।
दरकोटी रियासत ---इसकी स्थापना जयपुर राजघराने के वंशज दुर्गा सिंह ने लगभग 13 वीं शताब्दी में की थी।
ठियोग रियासत ---इस की नींव जयचंद ने लगभग 17 वीं शताब्दी में रखी अब यह शिमला जिले की एक तहसील है।
मघान रियासत ----इसकी स्थापना भूपचन्द ने की थी।
धुंड रियासत ---इसकी स्थापना जनजान सिंह ने की थी अब यह ठियोग तहसील का भाग है।
करांगला रियासत ----इसकी स्थापना संसार चंद ने की थी। जो कुमारसेन के संस्थापक का वंशज था।
शांगरी रियासत ---यह बुशहर रियासत का भाग था लेकिन कुलुत के राजा मानसिंह ने ऐसे बुशहर से छीन कर अलग रियासत बनाया। अब यह शिमला जिले का भाग है।
रतेश रियासत ---इसकी नींव सिरमौर के राजा कर्मप्रकाश के भाई राय सिंह ने रखी।
थरोच रियासत ---इसकी स्थापना किशन सिंह ने 15 वीं शताब्दी में की। यह टोंस नदी के किनारे पर स्थित है। चौपाल के साथ मिलने पर यह हिमाचल का अंग बन गई। इस रियासत की स्थापना किशन सिंह ने 15 वीं शताब्दी में की थी।
डाडी रियासत ----इस रियासत की स्थापना किशन सिंह ने 15 वीं शताब्दी में की। यह पब्बर के दायीं ओर स्थित है। स्वतंत्रता के बाद इसको जुब्बल तहसील में मिला दिया गया।