Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

16 June 2020

आइए जाने संविधान से जुड़ीं 10 खास बातें



  1. 26 नवंबर को संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है?
    संविधान को 26 नवंबर, 1949 में अंगीकार किया गया था। इसी वजह से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
  2. कितने समय में हमारा संविधान तैयार हुआ?
    संविधान सभा ने दो साल, 11 महीने और 18 दिन में हमारे संविधान को तैयार किया।
  3. हमारा संविधान कैसे लिखा गया था?
    हमारे संविधान को हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से लिखा गया था। उसके बाद कैलिग्राफ किया था। इसमें कोई टाइपिंग या प्रिंटिंग नहीं की गई थी।
  4. संविधान सभा के प्रमुख सदस्य कौन-कौन थे?
    संविधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन भारत के राज्यों की सभाओं द्वारा किया गया था। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे।
  5. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
    11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को इसका स्थायी अध्यक्ष चुना गया था। वह अंत तक इस पद पर बने रहे थे।
  6. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
    डॉ.भीमराव आंबेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारत के संविधान को तैयार करने में उनकी बड़ी भूमिका थी। इसलिए उनको भारतीय संविधान का निर्माता भी माना जाता है।
  7. इसमें कितने भाग और अनुच्छेद हैं?
    इसमें अब 465 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है। इसके निर्माण के समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में बंटे थे और इसमें सिर्फ 8 अनुसूचियां थीं।
  8. भारतीय संविधान लागू कब से हुआ?
    भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से प्रभाव में आया। इसलिए ही 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं।
  9. संविधान को हिंदी और अंग्रेजी में किसने लिखा?
    दोनों ही भाषाओं में संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था। रायजादा का खानदानी पेशा कैलिग्राफी का था। उन्होंने नंबर 303 के 254 पेन होल्डर निब का इस्तेमाल कर संविधान के हर पेज को बेहद खूबसूरत इटैलिक लिखावट में लिखा है। इसे लिखने में उन्हें 6 महीने लगे थे।
  10. संविधान के हर पेज को चित्रों से किसने सजाया?
    भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से आचार्य नंदलाल बोस ने सजाया है। इसके अलावा इसके प्रस्तावना पेज को सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया है। वह नंदलाल बोस के ही शिष्य थे। संविधान की मूल प्रति भारतीय संसद की लाइब्रेरी में हीलियम से भरे केस में रखी गई है--------.     -----------सौजन्य :नवभारत टाइम्स इंडिया____

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.