कोण (Angle)- वह आकृति जो सरल रेखा को उसके एक बिन्दु पर घुमानें से बनती है, कोण का नाम तीन बिन्दुओं से लिया जाता है। परन्तु साधारणतः केवल उसी बिन्दु पर कोण नाम रखा जाता है, जिस पर कोण बनता है। कोण के निम्नलिखित भेद है।
- समकोण (Right angle) - जो पूरे 90° का होता है।
- न्यूनकोण :- जो 90° से छोटा होता है।
- अधिक कोण :- जो 90° से बड़ा परन्तु 180° से छोटा होता है।
- ऋजु कोण :- जो पूरे 180° का होता है।
- पुनरयुक्त या वृहत् कोण या प्रतिवर्ती कोण:- जो 180° से अधिक तथा 360° से कम होता है।
- कोटि पूरक :- वे दो कोण होते हैं जिनका योगफल 90° हो।
- संपूरक कोण :- वे दो कोण होते हैं जिनका योगफल 180° हो।
- संलग्न कोण :-वे दो कोण जिनका शीर्ष बिन्दु एक ही हो।
- सम्मुख कोण :- दो रेखाओं के का ने से आमने सामने जो कोण बनते हैं उन्हें कोण कहते हैं। सम्मुख कोण एक दूसरे के बराबर होते हैं।