Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

10 May 2021

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियाँ

                                       

1. कांगड़ा घाटी-कांगड़ा घाटी को वीर-भूमि के नाम से जाना जाता है। यह शाहपुर से लेकर पालमपुर तक फैली है। इस घाटी के प्रमुख नगर हैं-धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, कांगड़ा, बैजनाथ । धौलाधार पर्वत श्रृंखला कांगड़ा घाटी पर लगे मुकुट के समान है। घाटी का बीड़ स्थान हैंग-ग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है।

2. सांगला (बस्पा) घाटी-सांगला घाटी समुद्रतल से 1830 मीटर से 3475 मीटर तक ऊँचाई के बीच स्थित है। सांगला घाटी का सबसे ऊंचा गांव छितकुल है। 'कामरू' व 'सांगला' इस घाटी के प्रमुख गांव हैं। सांगला घाटी को बस्पा घाटी के नाम से भी जाना जाता है। बस्पा सतलुज की सहायक नदी है।

3. बल्ह घाटी-यह घाटी मंडी जिले के मैदानी भागों में स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश में सबसे ऊपजाऊ घाटी है। इस घाटी की औसत ऊँचाई 800 मीटर है। 1962 में भारत जर्मन संयुक्त कृषि परियोजना चांगर से इस घाटी का अद्भुत आर्थिक विकास हुआ है।



4. चम्बा घाटी-चम्बा घाटी को रावी घाटी के नाम से भी जाना जाता है। रावी नदी चम्बा घाटी के बीचोंबीच प्रवाहित होती है। इस घाटी में मुख्यतः

गद्दी जनजाति के लोग रहते हैं। चम्बा, भरमौर, डलहौजी, खजियार आदि चम्बा घाटी के प्रमुख नगर हैं।

5. कुल्लू घाटी-कुल्लू घाटी को 'देवघाटी' के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी में देवदार व सेब के वृक्ष पाय जाते हैं। इस घाटी में स्थित नगर हैं-कुल्लू, मनाली, नग्गर, बंजार आनी।

6. पौंटा घाटी-यह घाटी कियारदा-दून घाटी के नाम से भी जानी जाती है। यमुना नदी पौंटा घाटी को देहरादून घाटी से अलग करती है। गिरी और बाटा इस घाटी की प्रमुख नदियां हैं। पौंटा साहिब, माजरा, धौलाकुंआ इस घाटी के अंतर्गत आने वाले कस्बे हैं।

7. लाहौल स्पीति-यह घाटी हिमाचल प्रदेश के उच्चतम क्षेत्र में स्थित है। इस घाटी के समुद्रतल से ऊँचाई 3000 मी. से 6500 मीटर तक है। इस घाटी में अल्पाइन पेड़ पाए जाते हैं। यहाँ मुख्यतः आलू की खेती की जाती है। चन्द्रा व भागा इस घाटी की प्रमुख नदियाँ हैं।

8. पब्बर घाटी:- इस घाटी को रोहडू घाटी के नाम से भी जाना जाता है। पब्बर इस घाटी की प्रमुख नदी है, जिसका उद्गम स्थल चांसल चोटी है।

9. सतलुज घाटी:- यह घाटी किन्नौर के शिपकी से बिलासपुर जिले तक फैली है। इस घाटी के प्रमुख नगर हैं, रामपुर, बिलासपुर।

Read Other Topic Here